आगरा, अप्रैल 27 -- जनपद में रविवार की सुबह आसमान में बादल तो छाए लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बादल छाने की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पारा 43 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शहर व कस्बों के बाजार में सन्नाटा सा पसरने लगा। भीषण गर्मी में विद्युत उपकरण गर्म होने की वजह से ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। रविवार की सुबह आसामन में बादल छाए तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। दोपहर बाद तापमान देखते ही देखते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो हीट वेव से बचने के लिए लोग घरों को लौट गए। शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा सा छाने लगा। हाईवे व सड़कों पर भी बाइक सवारों की संख्या काफी कम हो गई। भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.