रामपुर, अप्रैल 28 -- मौसम का मिजाज रविवार को एकाएक फिर बदल गया। आसमान में छाए बादलों से मौसम खुश मिजाज हो गया। वहीं दूसरी ओर किसानों की धड़कन बढ़ गई। किसान बरसात होने की आशंका को लेकर चिंतित नजर आए। बादलों की वजह से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। जिससे मौसम खुश मिजाज हो गया। आसमान में बादल छाए रहने पर जन मानस को गर्मी से राहत मिली। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाए बादलों के बीच हवाएं चलती रही। इससे मौसम खुशमिजाज हो गया। कई दिन से तल्ख धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसानों की धड़कनें भी बढ़ी रहीं। बारिश होने की आशंका को देख किसान अपनी फसल के काम को निपटाने में जुट गए। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। खेतों में भूसा पड़ा हुआ है। बादल दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.