फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद,। सुहाग नगरी में मौसम का मिजाज शुक्रवार से एकाएक फिर से बदल गया। आसमान में छाए बादलों से मौसम खुश मिजाज हो गया। वहीं दूसरी ओर किसानों की धड़कन बढ़ गई। किसान बरसात होने की आशंका को लेकर चिंतित नजर आए। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। जिससे मौसम खुशमिजाज हो गया। आसमान में बादल छाए रहने पर जन मानस को गर्मी से राहत मिली। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाए बादलों के बीच हवाएं चलती रही। इससे मौसम खुशमिजाज हो गया। कई दिन से तल्ख धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसानों की धड़कनें भी बढ़ी रहीं। बारिश होने की आशंका को देख किसान अपनी फसल के काम को निपटाने में जुट गए। बताते चलें कि इस समय खेतों में किसानों की गेहूं की फसल की कटाई एवं मड़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में आसमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.