अमरोहा, जून 4 -- अमरोहा। मंगलवार रात से जिले के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। तेज हवा चल रही है। मौसम सुहावना बना है। बारिश की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जिले में तेज धूप और उमस का सितम बना था। वहीं बुधवार सुबह से चल रही ठंडी हवा ने वातावरण को सुहावना बना दिया है। जनजीवन सामान्य हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बारिश होती है तो तापमान और कम होगा। किसानों को भी लाभ मिलेगा। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। पिछले दो दिन से आसमान में बादलों उमड़ रहे हैं। एक-दो दिन के अंदर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद से प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून जल्द दस्तक देगा। किसान धान की रोपाई के लिए धान की नर्सरी डाल रहे हैं। 20 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.