गंगापार, मार्च 16 -- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होली पर्व के बाद यमुनापार और आसपास के इलाकों में दोपहर बूंदाबांदी हुई। बारिश से किसानों की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। कहीं कहीं हवाओं के कारण गेहूं की फसल लेट गई है। इस से बारिश व हवा के कारण खेतों पक रही खड़ी रबी की फसल को नुकसान होना तय है। इलाके में हो रही बूंदाबांदी से किसान मायूस हो गए। क्षेत्र में रविवार को हवा के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। जिससे फसलों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। उनका कहना है कि अधिक बरसात से नुकसान होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रात का तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र के अनुसार आंशिक रूप से आज के दिन बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों मे हल्की बूंदाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.