नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक ओलावृष्टि होने कारण हवा में हिचकोले खाने लगी। स्थित को भांपते हुए पायलट ने लाहौर एटीएस से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में उतरने की इजाजत मांगी। लेकिन, उसे इजाजत नहीं दी गई। आखिरकार पायलट विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतारने में सफल रहा। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 अचानक मौसम खराब होने के कारण हवा में हिचकोले खाने लगी। इस दौरान पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पाकिस्तानी वायु क्षेत्र में विमान उतारने की इजाजत मांगी। लेकिन लाहौर एटीसी ने पायलट के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इस घटना की नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से जांच की जा रही है। बुधवार को एक बयान में इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही उसकी फ्लाइट 6E 2142...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.