प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखीमपुर खीरी के ग्राम सेवकहा निवासी जसवीर सिंह ट्रेलर चलाता है। वह शनिवार रात ओडिसा से पंजाब जा रहा था। रात करीब आठ बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आसपुर देवसरा सोनपुरा के पास चाय पीने के लिए रुक गया। खलासी का काम कर रहा उसका भाई 28 वर्षीय दलवीर सिंह ट्रेलर के टायर में फंसी गिट्टियां साफ करने लगा। तभी जौनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.