एटा, अक्टूबर 6 -- आसपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर लीकेज सही करते समय अचानक से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पंप की मशीन जल गई। आग लगने के बाद सभी लोग बाहर निकल आए। मामले की जानकारी पर दमकल की गाड़ी पहुंची। मलावन पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एक कर्मी के झुलसने की बात सामने आ रही है। थाना मलावन क्षेत्र में आसपुर चौराहा के पास एक पेट्रोल पंप है। इसकी डीलर रेखा यादव निवासी परसौंन बागवाला है। बताया जा रहा है कि पाइप में लीकेज था। सोमवार सुबह दस बजे पाइल लाइन का लीकेज सही कराया जा था। लीकेज सही कराते समय अचानक से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने का प्रयास करते समय सेल्समैन झुलस गया। आग पंप मशीन तक पहुंच गई। मामले की जानकारी सीएफओ प्रशांत कुमार राणा, ट...