नई दिल्ली, फरवरी 3 -- लोकसभा में मंगलवार को आसन की ओर कागज उछालने पर कांग्रेस के सात सदस्यों और माकपा के एक सांसद को वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सांसदों के इस व्यवहार को अनुचित करार देते हुए सदन की अवमानना माना गया। सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर जारी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का उल्लेख करने के प्रयास पर बैठक तीन बार स्थगित हुई। कार्यवाही अपराह्न तीन बजे फिर शुरू हुई तो पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने आसन की अवज्ञा करने के लिए कांग्रेस सदस्यों अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदीप सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी, मणिकम टैगोर और माकपा सांसद एस वेंकटेशन के नाम लिए। संसदीय कार्य मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.