देवघर, जून 18 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने ट्रेनों की सुरक्षित और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित रखने के लिए ट्रैक अनुरक्षण कार्यक्रम तय किया है। कार्यक्रम के तहत झाझा-सीतारामपुर सेक्शन पर जसीडीह और मधुपुर स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण किया जाएगा। इसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा, जिसके लिए रेलवे ने असुविधाओं से निपटने की योजना पहले ही बना ली है। आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ के हवाले बताया गया है कि 18 और 22 जून 2025 को ट्रेन नंबर- 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस गुज़रने बाद, दोपहर 2 से शाम 6:30 बजे तक लगभग साढ़े चार घंटे ट्रैफिक ब्लॉक रखा जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य ट्रैकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अनुरक्षण का काम पूर्ण करना है, ताकि ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित रहे। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.