नवादा, अक्टूबर 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि सोमवार छह अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन मंगलवार सात अक्टूबर 2025 को सुबह 09:16 बजे तक रहेगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व छह अक्टूबर को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा जिसे कोजागर पूजा के नाम से भी जाना जाता है, उसके लिए शुभ मुहूर्त छह अक्टूबर सोमवार को रात्रि 11:45 बजे से लेकर सात अक्टूबर को पूर्वाह्न 12:34 बजे तक रहेगा। छह अक्टूबर को चंद्रोदय शाम को 05:27 बजे होगा। शरद पूर्णिमा के दिन चांद अपनी 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। इस तिथि के पौराणिक महत्व के अनुसार, इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बूंदें झरती हैं। पूर्णिमा की रात में जिस भी चीज पर चंद्रमा की किरणें गिरती हैं, उसमें अमृत का संचार होता है। इसलिए शरद पूर्णि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.