नवादा, जनवरी 10 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता धर्म और आध्यात्म का परचम लहराने वाले पकरीबरावां प्रखण्ड के बुधौली मठ को पर्यटन केंद्र का दर्जा नहीं मिलने से लोगों में निराशा है। वर्षों से लोग इसे पर्यटन केंद्र का दर्जा मिलने की आस संजोए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से बुधौली मठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग उठती रही है। कई बार उन्हें आश्वासन भी मिला, पर स्थिति यथावत है। बुधौली मठ आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। लोग एक कमेटी बनाकर दुर्गा मंदिर के विकास के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव स्थित बुधौली मठ का ऐतिहासिक महत्व रहा है। मठ में काश्तकारी एवं स्थापत्य कला का नमूना देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसकी वास्तु और स्थापत्य कला की विशेषता लोगों को काफी आकर्षित करती है और लोग इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.