मऊ, जनवरी 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में गोंड जाति के लोगों द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के आश्वासन के 12 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर मंगलवार को पुन: धरना स्थल पर पहुंचे गोंड जाति के लोगों के साथ छात्र-छात्राओं ने धरना शुरु कर दिया। धरने पर बैठे सभी गोंड जाति के लोगों ने कहा कि अरविंद राजभर के कहने पर धरना समाप्त किया गया था। लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी आज तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। कहा था कि 12 जनवरी तक जाति प्रमाण पत्र बनने लगेगा, यदि नहीं बनेगा तो वह खुद धरना पर बैठने की बात कहे थे। अब हमारा जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा तो उन्हें धरना पर आकर ब...