जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। रतनी फरीदपुर प्रखंड के उत्तरा पट्टी गांव में ठनका से मृत परिवारों के प्रति नेताओं ने गहरा शोकव्यक्त किया है। पूर्व विधायक अभिराम शर्मा एवं स्थानीय जिला पार्षद सुशीला देवी ने जिला प्रशासन से मृतक परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक आपदा ठनका से करने वाले दोनों मृतक अत्यंत गरीब परिवार के हैं। दोनों परिवारों को यथाशीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए। घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के अलावा उन्हें आर्थिक मदद भी दी जानी चाहिए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा, रवि रंजन कुमार, पैक्स अध्यक्ष शशि कुमार वर्मा, मुखिया नरेश कुमार सहित कई लोग शामिलहैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.