नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी के हापुड़ में ब्रजघाट रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अन्तर्गत तीर्थनगरी में चार साल की मासूम बच्ची के साथ आश्रम प्रबंधक के बेटे ने चॉकलेट देने के बहाने से अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को देख घबराई मां ने विरोध किया तो प्रबंधक ने उसे आश्रम से निकालने की धमकी दे दी। बच्ची की हालत लगातार बिगड़ते देख मां का धैर्य टूटा और आठ दिन बाद पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ब्रजघाट स्थित आश्रम में रहकर अपना जीवन यापन कर रही महिला की चार वर्षीय मासूम बेटी पर आश्रम प्रबंधक का बेटा बुरी नजर रखता था। सात/आठ मार्च की रात आरोपी ने बहाने से मासूम को अपने कमरे में बुला लिया। शर्मनाक वारदात के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.