बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (एटीएस) रिसिया व बिछिया में प्रवेश के लिए 15 मार्च को सम्पन्न होने वाली प्रवेश परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बैठक की। आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डायट प्राचार्य द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किया जायेगा। परीक्षा फल भी घोषित किया जायेगा। परीक्षा के दौरान प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु डीएम ने नायब तहसीलदार व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये जाने का निर्देश दिया। कक्ष निरीक्षक नामित करने का दायित्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त करने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपी गई है। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना रिसिया व सुजौली द्वारा आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चि...