हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- जगजीतपुर स्थित महामृत्युंजय मठ में चोरी का मामला सामने आया है। आश्रम के अध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यमुना पुरी ने आश्रम के कोठारी पर 28 लाख रुपये नगद, रुद्राक्ष जड़ित सोने की चेन और चांदी की कटोरियां आदि चुराकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में मिले एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बैरागी कैंप की ओर जाता दिखाई दे रहा है। स्वामी यमुना पुरी ने बताया कि उन्होंने मूलरूप से कस्बा बैसूम हस्तिनापुर यूपी के मूल निवासी विकास सिंघल को 2009 में संन्यास दीक्षा प्रदान की थी। संन्यास के बाद उसे वैराग्य पुरी नाम दिया गया। उन्होंने उसे अपना उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया था। आश्रम के लेन देन समेत सारी जिम्मेदारी वैराग्य पुरी ही संभालता था। उसके नाम से ...