देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में कुमार गौरव ने चुनाव जीता है। वहीं देवघर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर आशीष भारद्वाज ने बाजी मारी। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्मित प्रदेश युवा कमेटी, जिला युवक कांग्रेस के साथ सभी विधानसभा एवं प्रखंडों में जीत दर्ज करने वाले को बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी है। देवघर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आशीष भारद्वाज, प्रदेश सचिव अनुराग आनंद के चयन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकुंद दास तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुंन्नम संजय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि के...