पौड़ी, जुलाई 25 -- कांग्रेस के युवा नेता आशीष नेगी को उत्तराखंड युवा कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। वह इससे पहले प्रदेश महासचिव का दायित्व संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। गुरुवार को उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। जिला मुख्यालय पौड़ी के युवा आशीष नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वह वर्ष 2014-15 में गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उसके बाद युवा कांग्रेस के विधान सभा ...