नई दिल्ली, जनवरी 19 -- Advait Energy Transitions Share: शेयर बाजार में आज सोमवार, 19 जनवरी को अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंट्रा-डे ट्रेडिंग में यह स्टॉक करीब 9.5% उछलकर Rs.1,487 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह बनी दिग्गज निवेशक विजय केडिया की एंट्री। जैसे ही बाजार को पता चला कि केडिया का नाम कंपनी के शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है, रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई और शेयर में खरीदारी तेज हो गई।केडिया ने खरीदे हैं शेयर ट्रेडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, विजय केडिया ने अपनी ब्रोकरेज फर्म केडिया सिक्योरिटीज के जरिए दिसंबर तिमाही (Q3) में अद्वैत एनर्जी में 1.14% हिस्सेदारी, यानी करीब 1.25 लाख शेयर खरीदे हैं। मौजूदा भाव पर उनकी इस हिस्सेदारी की कीमत करीब Rs.18.4 करो...