लखीमपुरखीरी, मार्च 5 -- लखीमपुर। महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित गोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता व इतिहास संकलन समिति के विभाग प्रमुख राजेश दीक्षित ने कहा कि तन्मै मन: शिव संकल्प मस्तु के अनुसार हमारी सम्पूर्ण जीव संरचना बने। हमारे संकल्पों में शुभता, शिवता, सुन्दरता सबके कल्याण का भाव, सबका हित समाजित हो। यही महाशिवरात्रि का संदेश है। महाशिवरात्रि हमें आशिव भावों का परित्याग, अकल्याणकारी सोच से उबरने का भाव देती है। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों अत्यंत सीमित केवल जरूरत के अनुसार उपयोग, पर्यावरण सुरक्षा, अपरिग्रह का आदर्श अपने जीवन में अपनाना, न्यूनतम व्यक्तिगत आश्यकताओं में संतुष्टि है। सबके हित की साधना, सबकी मंगल भावना, राष्ट्र धर्म आराध्य ही शिव की उपासना है। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...