लखनऊ, जनवरी 29 -- आशियाना थाना क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त सैन्य अफसर के घर से एक करोड़ से अधिक का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पूर्व सैन्य अफसर की पत्नी अपनी बेटी के साथ अस्पताल गई थी। पीड़िता के घर आने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सैन्य अफसर की बेटी ने आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रुचिखंड प्रथम निवासी निदा खान ने बताया कि वह नर्सिंग पेशे से जुड़ी हैं। उनके पिता अनवर हुसैन सेना में लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सन् 2016 में पिता की मौत के बाद वह मां शाहेदा हुसैन के साथ रहने लगीं। सोमवार को निदा के पति अजहर का खदरा स्थित एक निजी अस्पताल में पित्त का ऑपरेशन था। इसके चलते मां-बेटी घर पर ताला लगाकर अस्पताल चली गईं। बुधवार दोपहर जब शाहेदा हुसैन घर लौटीं तो अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गईं। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.