लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना स्थित जैन मंदिर में सोमवार को मूलनायक भगवान महावीर का जलाभिषेक किया गया। श्री दिगम्बर जैन सेवा समिति, आशियाना के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश व मनोज जैन ने सभी जीवों के कल्याण की कामना के साथ शांतिधारा की। इसके साथ ही मंदिर में विराजमान सभी तीर्थंकरों को अष्ट द्रव्य समर्पित किया गया। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अभय कुमार जैन ने बताया मंगलवार को सातवें तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ जी का केवल ज्ञान कल्याणक मनाया जाएगा। वहीं आचार्य विद्या सागर जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जैन महिला मंडल की ओर मोतीनगर स्थित अपना घर केन्द्र दो पानी की टंकियां अर्पित की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.