मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। आशियाना कॉलोनी में घरों के आगे बनाए गए रैंप लोगों के परेशानी का सबब बने हुए हैं। सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने जेई शिवमोहन के नेतृत्व मौके पर पहुंचकर रैंपों को तोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान निगम टीम को मामूली विरोध का भी सामना करना पड़ा। हिदायत दी गई कि दोबारा रैंप बनाए गए तो मोटा जुर्माना भी वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...