जमशेदपुर, जुलाई 27 -- आशियाना आदित्य आदित्यपुर में नारी शक्ति के द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और हर वर्ष श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और मंगल गीतों के साथ हुई। तत्पश्चात महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में समूह नृत्य, तीज गीत, मेहंदी प्रतियोगिता, झूला सज्जा और फैशन शो जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर सोसाइटी की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं और महिलाओं की एकजुटता एवं सशक्तिकरण की सराहना की। आयोजकों ने सभी उपस्थित महिलाओं का दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक व्यंजन परो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.