अररिया, दिसम्बर 15 -- पटेगना, एक संवाददाता दिन-रात कड़ी मेहनत कर तिनके-तिनके जोड़कर रहने के लिए आशियां खड़ा किया था लेकिन पलक झपकते हैं सब आग की भेंट चढ़ गयी। बची तो केवल बेवसी व लाचारी। यह दर्द है मदनपुर पूर्वी पंचायत वार्ड 14 हाट टोला दियारी के अग्निपीड़ितों का। शनिवार की दोपहर अग्निकांड के बाद ये अग्निपीड़ित परिवार इस ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। अगलगी की इस घटना से सब सदमे में हैं। इसमें अधिकांश अग्निपीड़ित मजदूर तबके के हैं। इनके सामने अब रोटी, कपड़ा और मकान की समस्या उत्पन्न हो गई है। धान के फसल की तैयारी व मक्का रोपाई के इस सीजन में अधिकांश मजदूर खेतों में कम कर रहे थे। आग की लपटें देख जबतक लोग दौड़कर अपने घर में लगे आग को बुझाने आते तबतक छोटी बड़ी समेत लगभग छह दर्जन घर राख में तब्दील हो गया। महज चंद घंटों में छह दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.