प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग होली महोत्सव का दूसरी और आखिरी शाम बॉलीवुड के प्रख्यात गीतकार व संगीतकार हिमेश रेशमिया के नाम रही। प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में शुक्रवार को जैसे ही मंच से हिमेश का नाम पुकारा गया, वैसे ही केपी इंटर कॉलेज के मैदान में उनके हजारों प्रशंसक अपना मोबाइल निकालकर उनकी एक झलक को कैमरों में कैद करने के लिए उतावले होने लगे। दर्शकों की दीवानगी को देखकर अपने बैंड के साथ हिमेश ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया, मंच पर आतिशबाजी होने लगी। उन्होंने 'आशिक बनाया..आशिक बनाया आपने से सुरों का जलवा बिखेरा। फिर कहते हैं 'हर किसी ने कभी ना कभी किसी ना किसी से प्यार किया है और चर्चित गीत के बोल 'तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल, दो लफ्जों में ये बयां ना हो पाए की प्रस्तुति पर यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.