हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होंगी। बुधवार हल्द्वानी में हुई बैठक में उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि आशा वर्कर्स की हालत सभी उत्पीड़ित श्रमिकों में सबसे ज्यादा खराब है। यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष रिंकी जोशी ने कहा कि यूनियर हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होगी। इस दौरान ब्लॉक सचिव रीना आर्य, अंजना, गीता जोशी, दीपा बिष्ट, आनंदी, रेनू दीप, बबीता आर्य, सुनीता अरोड़ा, सबीना, भगवती देवी, कमला गोस्वामी, हेमा सम्मल, आनंदी देवी,भारती थापा, गीता देवी, जीवंती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...