साहिबगंज, मार्च 24 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान कर ओर से आशा की सैद्धांतिक परीक्षा 23 मार्च को मंडरो पीएचसी कम्युनिटी हेल्थ बिल्डिंग में हुई। परीक्षा सुचारू, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय रूप से संपन्न हुई। आशा की परीक्षा में पंजीकृत कुल 122 सहिया में से परीक्षा में 117 उपस्थित व 05 अनुपस्थित रही। आशा की सैद्धांतिक परीक्षा में एनआईओएस के ओएसडी प्रो. कमल कुमार महावर की देखरेख में हुई। प्रो. महावर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया कंसलटेंट सती बाबू डाबडा, डीपीसी संदीप कुमार आदि भी परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे। परीक्षा संचालन में सदानंद यादव, मुनिजी पांडे, राजकुमार पंडित, संजू सोरेन, पिंकी दत्ता, सबीना टुडू ,यशोदा देवी, शीला गोस्वामी आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.