बोकारो, नवम्बर 25 -- आशा लता केंद्र के बौद्धिक रूप से बाधित छात्र दीपक उरांव ने कोलकाता में स्पेशल ओलंपिक द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकीकृत फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उसने रजत पदक जीतकर प्रदेश और संस्था का नाम रोशन किया। दीपक का संबंध अत्यंत गरीब परिवार से है, जहां उनके माता-पिता दैनिक मज़दूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति को देखते हुए। आशा लता ने दीपक की खेल गतिविधियों से जुड़ी सभी आवश्यक खर्चों को वहन किया और उनके खेल विकास में निरंतर सहयोग प्रदान किया। संस्था के इस प्रयास और दीपक की कड़ी मेहनत ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव बनाई है। इससे पहले भी दीपक कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीसी बोकारो द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। आशा लता...