कानपुर, दिसम्बर 29 -- लालबंगला एनटू रोड स्थित स्वास्थ्य विभाग के डीटीसी सेंटर में सोमवार को आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले दोपहर को केंद्र के बाहर आशा वर्कर्स एकत्र हुईं। इसके बाद अपनी मांगों के लेकर नारेबाजी शुरू की। हाथ में बैनर लिए आशा वर्कर्स ने कहाकि वह बीते 15 दिनों से अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उनके हित में कोई कदम नहीं उठाए। वहीं, उल्टा हटाने और कार्रवाई की धमकी दी जाती है। आशा वर्कर्स कंचन साहू, रूबी, सुनीता गौड़, ममता सिंह, अल्का उमराव, रीता यादव ने बताया कि उन्हें विभाग से मानदेय पाने में बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...