नैनीताल, अप्रैल 12 -- नैनीताल। आशा फाउंडेशन के लगातार चल रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज कोटाबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 70 छात्राओं, आसपास की महिलाओं व कॉलेज स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन भगत, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. सत्यानंद भगत ने आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। छात्राओं व महिलाओं को फ्री रीयूजेबल सेनेटरी पैड वितरित किए। कॉलेज प्रबंधन ने फाउंडेशन का आभार जताया। कार्यक्रम में आशा शर्मा के साथ बच्ची सिंह नेगी, योगेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...