हल्द्वानी, जनवरी 10 -- लालकुआं, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक महोत्सव में शनिवार को लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। लोकगायिका आशा नेगी ने ताल गधेरी, ताम पीटो पीतल पीटो, नंदन तेरी गाड़ी चली भवाली जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने ओ हिमा जाग मैं आनू जाग से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से आयोजित महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और 34वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट अनिल बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने ग्रामीण महिला समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया, सना नींबू, आलू के गुटके और चाट-कौड़ी का स्वाद लिया। उन्होंने कौतिक संस्था को मंच एवं टिन शेड निर्माण के लिए ढाई ल...