बेंगलुरु, जून 30 -- बेंगलुरु में कूड़े के ट्रक में मिले एक महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की पहचान आशा के तौर पर हुई है, जो मोहम्मद शमसुद्दीन नाम के एक शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। पुलिस ने शमसुद्दीन को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु नगर निगम की ओर से कचरा उठाने के लिए लगाए गए एक ट्रक में बड़ा सा पॉलिथीन बैग पाया गया था, जिससे बदबू आ रही थी। इस बदबू से जब बुरा हाल हुआ तो बैग को चेक करना पड़ा और उसमें महिला का शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। बैग में पड़े महिला के शव को देखा गया तो हाथ बंधे हुए थे। पुलिस खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची और कत्ल का केस दर्ज किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कई दिनों की जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के सहारे महिला के प्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.