फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के मीडिया विभाग की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'आशा की किरण ने प्रदेश में राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ। इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डॉक्यूमेंट्री एक महिला रिक्शा चालक की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा को दर्शाती है, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देती है। फिल्म के निर्देशक हेमंत शर्मा ने बताया कि दिल्ली यात्रा के दौरान तीर्थस्थल पर इस महिला से मुलाकात हुई और बातचीत में उनके जीवन संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जिसे फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया। फिल्म निर्माण में धीरेन सिंह (एडिटिंग), कनिष्का मिश्रा (स्क्रिप्टिंग व वॉइस ओवर), ...