महाराजगंज, सितम्बर 20 -- महराजगंज। आशा कार्यकर्त्री संगठन की अध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र प्रशासन को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया है कि आशा कार्यकत्री/ संगिनी की नियुक्ति वर्ष 2006 में हुई थी। नियुक्ति के समय जो प्रोत्साहन धनराशि मिलती थी अब भी उतना ही मिल रहा है। इससे कार्यकर्त्रियों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आशा कार्यकर्त्रियों का सम्मानजनक मानदेय निर्धारित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में हिना पासवान, इंद्रा, उत्तम, गीता, सुनीता, आरती, पूनम श्रीवास्तव, सीमा और रीता तिवारी सहित कई कार्यकर्त्रियां शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.