सीवान, दिसम्बर 27 -- सिसवन। रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार बीमारी से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें बीमारी के लक्षण, प्रसार रोकने के तरीके और उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण जीतेंद्र दत्त गुप्ता और सतीश कुमार शर्मा ने दिया। इसका मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार के बारे में शिक्षित करना और उन्हें इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रेरित करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...