बेगुसराय, फरवरी 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कार्यरत आशा फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को उत्सव हॉल, नावकोठी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रूक्मिणी देवी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मी देवी ने कहा कि राज्य सरकार अपने किए गए वायदों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों के साथ हुई वार्ता को अब तक धरातल पर मूर्त रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की मेरुदंड हैं और इनके कार्यों के बदौलत ही स्वास्थ्य महकमे को अभूतपूर्व उपलब्धियां मिली हैं, बावजूद इसके इन्हें लगातार हाशिये पर रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान पिछले पांच माह से लंबित है, जिससे उनके परिजनों के समक्ष भुखमरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.