मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट), जिला शाखा मुंगेर के बैनर तले सोमवार को सदर अस्पताल के समीप आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। यह प्रदर्शन आगामी 20 से 24 मई तक प्रस्तावित पांच दिवसीय हड़ताल की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। मौके पर संघ की अध्यक्षा ऊषा देवी ने कहा कि, गत हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए समझौते के तहत 2500 रुपए मानदेय भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लागू करवाने की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। हमारी मांगें पूरी तरह वाजिब हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि, वे कैबिनेट बैठक कर इन मांगों को तत्काल लागू करें। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की अध्यक्ष ऊषा देवी एवं उपाध्यक्ष मेहरू निशा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.