गोरखपुर, जनवरी 1 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कौड़ीराम चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए "योगी मोदी हाय हाय" और "अभी करो अर्जेंट, करो हमको परमानेंट" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल आशा गुप्ता, मालती देवी, शबनम, विनीता, सरोज पांडेय, मंजू शर्मा, तारा सिंह, पुष्पा, सोना देवी, उषा देवी सहित अन्य आशा कर्मियों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन और टीकाकरण अभियान में अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं देती हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो समय पर मानदेय मिल रहा है और न ही स्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.