बागपत, जुलाई 21 -- कोतवाली क्षेत्र के खामपुर गांव निवासी आशा कार्यकत्री की शनिवार की देर रात बड़ौत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर की लक्ष्मीनगर कालोनी के एक निर्माणाधीन मकान में बोरी में बंद उसका नग्न शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की। महिला के पति ने अपने ही मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। खामपुर गांव के रहने चश्मवीर खेती करते है और उसकी पत्नी अंजलि गांव में ही आशा कार्यकत्री थी। शनिवार को करीब दस बजे अंजलि बड़ौत पशुओं के लिए खल-बांट लेने गई थी। उसने खल-बांट बड़ौत से ई-रिक्शा में रखकर अपने बेटे सक्षम के पास फोन कर दिया कि वह घर उन्हे उतरवा ले। वह उसके पिता के मौसेरे भाई भूपेन्द्र के घर से उधार के चार हजार रुपये लेने जा रही है। कुछ देर बाद वह घर पहुंचेगी। देर रात तक जब मां वापस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.