लखनऊ, जनवरी 9 -- अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के कई जिलों से आयी आशा कर्मियों नें शुक्रवार को परिवर्तन चौक से मंडलायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए आशा कर्मी जोरदार नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंची। गेट पर कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश और बकाया भुगतान किए जाने जैसी मांगों के समर्थन में नारा बुलंद किया। भीषण सर्दी के बावजूद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, लखीमपुर, हरदोई की आशा कर्मी परिवर्तन चौक पर जुटी और मार्च निकाला। इस मौके पर ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता राज ने केंद्र व राज्य सरकार से आशा कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा की स्वास्थ्य अभियानों में मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.