देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के आशारोड़ी वन रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। क्लेमनटाउन पुलिस ने इस मामले में नामजद दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। क्लेमनटाउन थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को आशारोड़ी रेंज के वन रेंजर रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि दो युवकों ने उनके कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी भारी तोड़फोड़ की। इस कृत्य से राजकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। तहरीर के आधार पर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.