दरभंगा, मार्च 21 -- बेनीपुर। अनुमंडल के हृदय स्थली आशापुर टावर तथा बेनीपुर बाजार में प्रतिदिन लग रही जाम से लोग त्रस्त हैं। जाम हटाने के लिए यदा-कदा पुलिस नजर आती है। अतिक्रमित सड़क और फ्लैंक से अनुमंडल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया तो है, लेकिन दूसरे दिन पुन: अतिक्रमण लग जाता है। आशापुर टावर पर गुरुवार को करीब 4 बजे शाम में महाजाम घंटों लग गया। जाम में फंसे यात्री हलकान रहे। स्थानीय लोगों की पहल से जाम समाप्त कराया गया। स्थानीय अनिल कर्ण, श्रीप्रसाद कमती, प्रो सुरेश प्रसाद सिंह, नवाज खान राजू ने बताया कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने तथा सड़क पर फुटपाथ पर कब्जे से जाम लग रहा है। टावर चौक पर 6 दिशा की सड़क से वाहन का आवागमन है। सड़क जाम फंसने में दरभंगा, बिरौल, अलीनगर तरफ से आने वाली वाहन टावर पर सड़क अतिक्रमण होने से एक तरफ से सभी वाहन निकलते हंै,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.