आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वावधान में आशाओं ने मुख्यमंत्री को संबंधित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। राज्य बजट में संगिनी और आशा का मानदेय शामिल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि लंबे समय से आशा एवं संगिनी बहनों के मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को अनसुना किया जा रहा है। हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं निर्धारित मानदेय के दायरे में रखा जाए। इस दौरान पूजा सिंह, गीता देवी, सोनी, सुनीता, रेखा आदि उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...