कन्नौज, जनवरी 13 -- तालग्राम, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत आशाओं ने नारेबाजी करते हुए ऑपरेशन थिएटर में ताला लगा दिया और नसबंदी कार्य का बहिष्कार किया। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं, वहीं मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धरना-प्रदर्शन के कारण कोल्ड चेन का ताला भी नौवें दिन नहीं खुल सका, जिससे टीकाकरण कार्य पूरी तरह ठप रहा। इससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर प्रतिकूल असर पड़ा है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि नसबंदी कार्यक्रम को पहले ही स्थगित कर दिया गया था, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन के चलते अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.