कन्नौज, जनवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में कोल्ड चेन के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। अपनी लंबित मांगों को लेकर नाराज आशाओं ने कोल्ड चेन में ताला बंद कर विरोध जताया हुआ है। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति राजपूत ने बताया कि कोल्ड चेन का ताला खुलवाने के लिए एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय और आईयो मनोज कुमार मौके पर पहुंचे, तो आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। स्थिति बिगड़ती देख दोनों अधिकारियों को मौके से पीछे हटना पड़ा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के चलते सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित बनी हुई हैं। टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यों पर भी असर पड़ा है।...