हल्द्वानी, मई 21 -- हल्द्वानी। नगर निगम में नए पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति नहीं होगी। निगम ने नियुक्ति के लिए की जा रही प्रक्रिया को रोक दिया है। तीन सौ अधिक आवेदन जमा होने के बाद नगर निगम को कार्मिकों की नियुक्ति के लिए अब मानक याद आया। हल्द्वानी की आबादी के अनुसार पहले ही निर्धारित कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे में निगम की भूल से नौकरी लगने की आस लगाए आवेदकों के अरमानों पर पानी फिर गया है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी होने का मामला उठाया। इसके आधार पर पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास कर निगम ने आवेदन जमा करने शुरू कर दिए। अभी तक 76 पदों के लिए तीन सौ से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं। वहीं अब निगम अधिकारियों को कार्मिकों की नियुक्ति के बने मानक याद आ गए हैं। इसके अनुसार पांच सौ की आबादी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.