मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में प्रसव कराने वाली सभी माताओं को जननी बाल सुरक्षा योजना (जेबीएसवाई) के तहत प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जेबीएसवाई का बैकलॉग समाप्त करने के लिए दो दिन तक क्लेम के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन ने बताया कि अब तक सदर अस्पताल में प्रसव कराने वाली सभी माताएं डिलेवरी का चिट्टा, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के साथ आवेदन अस्पताल प्रबंधन इकाई कार्यालय सदर अस्पताल में 27 मार्च तक जमा कर सकते हैं। ताकि जेबीएसवाई का सभी बैकलॉग समाप्त किया जा सके। 27 मार्च के बाद जेबीएसवाई योजना के तहत पूर्व में प्रसव करा चुकी महिलाओं के क्लेम का आवेदन को अमान्य कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.