आरा, जनवरी 5 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड में आवास सहायक की ओर से आवास योजना में मनमानी और उगाही करने का मामला सामने आया है। सोमवार को प्रखंड की कोयल पंचायत के मधुरी गांव से दो दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे लोगों की ओर से कोयल पंचायत के आवास सहायक द्वारा आवास योजना के चयन और भुगतान में मनमानी और उगाही का आरोप लगाते हुए चरपोखरी बीडीओ मोनिका कुमारी से मिलकर आवेदन दे जांच की गुहार लगाई है। मधुरी गांव निवासी पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, रूदल राम, पप्पू कुमार, रामाकांत पासवान सहित अन्य लोगों ने पंचायत के आवास सहायक पर बिचौलियों के माध्यम से रुपये उगाही कराने और पैसे लेकर एक ही परिवार में दो-दो, तीन-तीन लोगों का चयन करने का आरोप लगाया। इसके बाद चरपोखरी बीडीओ की ओर से सभी आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.